दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, सास-ससुर गिरफ्तार

Apr 07, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के कोयरीटोला में दहेज के लिए एक विवाहिता को लगातार ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। माता-पिता की ब

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, सास-ससुर गिरफ्तार

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के कोयरीटोला में दहेज के लिए एक विवाहिता को लगातार ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। माता-पिता की बात पर विवाहिता को छोड़ पति कहीं चला गया है। इतना ही नहीं सास, ससुर एवं गोतनी द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट भी की जाती रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर विवाहिता के साथ मारपीट एवं उसकी जान मारने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में कोयरीटोला निवासी चंद्रिका कुमारी पति रंजन वर्मा की शिकायत पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में सास रुकमणी देवी एवं ससुर अर्जुन प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। क्या है मामला: पीड़िता चंद्रिका कुमारी का कहना है कि उसका पति उसे ससुराल में छोड़ अपने माता पिता की बात पर कहीं चला गया है। मेरा उसका ससुर अर्जुन प्रसाद वर्मा, सास रुकमणी देवी एवं गोतनी संजू देवी उसके पति को घर नहीं आने देते हैं। बोलते हैं कि दहेज में उसे और पांच लाख रूपया चाहिए तब उनका बेटा घर आयेगा नहीं तो नहीं आयेगा। वह अपने ससुराल में अपने पति के हिस्से के कमरा में अकेली रहती है। उसके पिता उसका खर्चा - खुराकी भेजते हैं। उसी से उसका भरण पोषण होता है और कभी कभी वह खुद से कहीं कोई काम कर लेती है। उसके सास-ससुर एवं गोतनी उसे काफी प्रताड़ित करते रहते हैं। आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करते हैं। तरह-तरह का आरोप लगाते रहते हैं। 02 अप्रैल को वह अपने कमरे में थी। इसी दौरान दोपहर लगभग 01 बजे उसकी गौतनी संजू देवी आयी और धक्का देकर दरवाजा खोल दी और उसका बाल पकड़ कर मारपीट करने लगी और कई गंभीर आरोप लगाने लगी। जब वह चिल्लाने लगी तो उसके सास - ससुर आए और दरवाजा बंद कर उसे पटक दिया और जान मारने की नियत से दुपट्टा से उसकी गला दबाने लगे और बोला की अपने बाप से दहेज में रूपया भी नहीं लायी हो और यहां रहती हो। वह जब चिल्लाने लगी तब वेलोग दरवाजा खोल कर भाग गये। इसके बाद वह अपने पिता को फोन कर बुलायी तो उसका सदर अस्पताल गिरिडीह में इलाज कराया गया। पूर्व में भी कई बार उसकी जान मारने की कोशिश की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।