Gridih News: रामकुमार वर्मा भाकपा माले से निष्कासित

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

Gridih News: नवडीहा ओपी क्षेत्र के मलीडीह में भाकपा माले की बैठक हुई। बैठक में गुटबाजी समाप्त करने, अनुशासन पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क की योजना बनाई गई। विवादास्पद मुद्दों और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों पर भी विचार किया गया। सदस्यों को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

रामकुमार वर्मा भाकपा माले से निष्कासित
रामकुमार वर्मा भाकपा माले से निष्कासित

Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के मलीडीह में बुधवार देर शाम भाकपा माले नवडीहा लोकल कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कॉ. रामरतन वर्मा ने की। बीरेंद्र कुमार वर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने, आपसी गुटबाजी समाप्त करने और अनुशासन से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन में जारी गुटबाजी को समाप्त करने के लिए सभी साथियों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें एकजुट किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड बिरनी एवं जिला कमेटी से भी आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन की अपील की गई। बैठक में रामकुमार वर्मा और बीरेंद्र कुमार के बीच चल रहे विवाद तथा लोकल कमेटी सचिव के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले के समाधान पर भी चर्चा हुई।

बैठक में एसआईआर से प्रभावित लोगों को संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। वहीं, ठाकुर प्रसाद वर्मा एवं अन्य द्वारा पांच जुलाई को दिए गए आवेदन के मामले में आठ जुलाई को ग्रामसभा के माध्यम से समाधान का प्रयास किए जाने की जानकारी दी गई। पंचायत के फैसले को स्वीकार नहीं किए जाने के बाद अब स्थानीय थाना और वरीय अधिकारियों को लिखित आवेदन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के साथ विश्वासघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में रामकुमार वर्मा को स्पष्टीकरण दिए जाने तक लोकल कमेटी की सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीरेंद्र कुमार वर्मा, पंचानन ओझा, रामरतन वर्मा, मोती पासवान, मो. सुद्दीन, कैलाश दास, हकीमजान अंसारी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: रामकुमार वर्मा भाकपा माले से निष्कासित