राज मिस्त्री ने निजी खर्च से बनाया मनसा मंदिर
मनसा देवी का शुरू हो गया है दर्शन और पूजन मनसा मंदिर मिसाल-बेमिसाल धर्मेन्द्र पाठक बगोदर। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बहुत जल्द ही मनसा देवी

बगोदर। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बहुत जल्द ही मनसा देवी का दर्शन और पूजन करने का अवसर मिलनेवाला है। इसके लिए मनसा देवी का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। प्रखंड के माहुरी अंतर्गत पहाड़ी के पास मंदिर का निर्माण किया गया है। संभवतः प्रखंड का यह इकलौता मनसा मंदिर है। मंदिर निर्माण के लिए चीन से पीलर फारम ( ढ़ांचा ) तो राजस्थान से संगमरमर से बनी प्रतिमा मंगाई गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक साधारण व्यक्ति के द्वारा निजी खर्च से मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर निर्माण में 8 लाख रुपए खर्च होने की बात बताई गई।
माहुरी गांव निवासी भुनेश्वर महतो के द्वारा मंदिर का निर्माण निजी खर्च से किया गया है। वे पेशे से राज मिस्त्री हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के कारण उन्होंने अब राज मिस्त्री का काम छोड़ दिया है और राज मिस्त्री की कमान उनका बेटा वकील चंद महतो संभाल रहा है। बाप-बेटा दोनों ने मिलकर मंदिर निर्माण कार्य को पूरा किया है। मनसा देवी मंदिर की आकृति देखने पर कर दिया मंदिर का निर्माण भुनेश्वर महतो बताते हैं कि वे अपने गांव में दशकों से मनसा देवी की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। इस बीच कुछ सालों से पहाड़ी के पास वे अपने परिवार के साथ मनसा देवी की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। पिछले साल मनसा देवी की पूजा-अर्चना करने के बाद वे रात में शौच के लिए पहाड़ी के निकट स्थित तालाब गए थे। शौच से लौटने के दौरान उनकी दोनों आंखें अचानक बंद हो गई। जिससे उन्हें कुछ दिखाई नहीं देने लगा। आंखों को खोलने का सारा प्रयास भी बेकार साबित हुआ और लगभग एक घंटा तक वे उसी तरह से बैठे रहे। इस बीच उन्होंने मनसा देवी को याद किया और उनसे विनती की कि पूजा - अर्चना में कोई भूल हो गई होगी तब क्षमा करना मनसा मां, मेरी आंखें खोल दीजिए। सामर्थ्य के अनुसार आपकी आराधना आगे करता रहूंगा। बताते हैं कि मनसा मैया से विनती करने के पश्चात धीरे-धीरे आंखें खुली और आंख खुलते ही सबसे पहले मंदिर की आकृति दिखाई दी। तब मैंने सोचा कि शायद मनसा देवी मंदिर बनाने के लिए बोल रही हैं और फिर मैंने मंदिर का निर्माण शुरू किया और एक साल के अंदर मंदिर निर्माण कार्य को पूरा किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



