
गांडेय पुलिस ने माइंस संचालक को रांची में दबोचा
गांडेय पुलिस ने महादेवडीह गांव में एक माइंस के संचालक मनीष जालान को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी 17 दिसंबर को हुई थी। माइंस में हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई थी और एक घायल हुआ था। मनीष जालान की बेल याचिका गिरिडीह कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के उदयपुर पंचायत के महादेवडीह गांव में संचालित एक माइंस के संचालक मनीष जालान को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है। विलंब से मिली जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी 17 दिसंबर को ही हुई है। बता दें कि मनीष जालान के खिलाफ गांडेय थाना में कांड संख्या 25/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मनीष जालान गिरिडीह के दर्जी मोहल्ला के निवासी हैं। 26 फरवरी 2024 को महादेवडीह माइंस में विस्फोट के दौरान दो मजदूर चपेट में आ गए थे जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। मृतक परसन ओपी के केलाढाब गांव निवासी बुधन रजक था, जबकि घायल व्यक्ति पचंबा थाना क्षेत्र के पनैयडीह गांव निवासी रुप लाल सिंह है।
घटना की जानकारी मिलने पर गांडेय पुलिस मामले की छानबीन की थी और मृतक की पत्नी दुलिया देवी के लिखित आवेदन के आधार पर माइंस मालिक सहित अन्य लोगों के खिलाफ 25/24 के तहत मामला दर्ज किया था। माइंस संचालक मनीष जालान ने गिरिडीह कोर्ट में बेल लेने के लिए याचिका दायर की थी । गिरिडीह कोर्ट ने मनीष जालान की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद गांडेय पुलिस हरकत में आई और मनीष जालान की खोजबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में गांडेय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनीष जालान अपने किसी काम से रांची गए हुए हैं। सूचना पर पुलिस रांची के बुंडू के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




