
शराब के नशे में फैक्ट्री मजदूर के साथ मारपीट
गिरिडीह में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर नीरज रजगढ़िया के साथ मारपीट की। नीरज गंभीर रूप से जख्मी होकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती हैं। उनकी पत्नी श्वेता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने नर्सिंग होम में दबाव डालकर झूठी जानकारी लिखवाने की कोशिश की।
गिरिडीह, प्रतिनिधि। शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री में कार्यरत कांटा का वजन का प्रिंट निकालनेवाले एक मजदूर के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट में नगर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक निवासी 45 वर्षीय नीरज रजगढ़िया बुरी तरह जख्मी है। उनका इलाज शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। जख्मी नीरज की पत्नी श्वेता कुमारी मंगलवार की शाम नगर थाना मामले की शिकायत लेकर पहुंची। श्वेता ने बताया कि उसके पति औद्योगिक इलाके में स्थित रेबन्ता स्टील प्लांट में काम करते हैं। 31 दिसंबर की रात उनके पति काम करने गये थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त रजत शर्मा ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
मारपीट के बाद फैक्ट्री के तीन कर्मी मध्य रात्रि के बाद उसे घर पहुंचाने आये। वह पति की गंभीर हालत को देख उन लोगों से काफी विनती की। इसके बाद अपने बच्चों व फैक्ट्री से आये तीन कर्मियों के साथ वे अपने पति को लेकर इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया। श्वेता का कहना है कि बाद में रजत शर्मा नर्सिंग होम के कर्मियों के साथ मिलीभगत कर एक कागज में जबरन घर में गिरने से पति को चोट लगने की बात लिखने का दबाव बनाने लगे। जब वह यह बात लिखने से मना कर दी तो उसे अस्पताल से जबरन निकाल दिया गया और इलाज का कोई कागज नहीं दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




