न्यू गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड के सलैया में मालगाड़ी बेपटरी
गिरिडीह में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। न्यू गिरिडीह से कोडरमा जा रही मालगाड़ी सलैया में बेपटरी हो गई। घटना के बाद कोडरमा से रेल कर्मियों को बुलाया गया और ट्रैफिक सामान्य किया गया। कोई जनहानि...

पंचबा, प्रतिनिधि। गिरिडीह में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते होते टाल गया। न्यू गिरिडीह कोडरमा वाया रांची रेलखंड के सलैया में एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी न्यू गिरिडीह से कोडरमा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक यह हादसा हुआ। इस हादसे की जानकारी के बाद कोडरमा से रेल कर्मियों को बुलाया गया। जहां रेलखंड पर ट्रैफिक सामान्य की गई। घटना न्यू गिरिडीह कोडरमा वाया रांची रेलखंड पर पचम्बा के सलैया और कोवाड़ के बीच पहाड़पुर के समीप हुई। बताया जाता है कि रेलखंड पर मालगाड़ी काफ़ी देर से खड़ी थी। इस मालगाड़ी को इंजन खींच नहीं पा रहा था।
इसकी सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने उच्च अधिकारियों को दी। बताया जाता है कि सलैया स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। जिसके इंजन को इस मालगाड़ी की मदद के लिए भेजा लेकिन दूसरा इंजन मालगाड़ी के लिए मुसीबत बन गई। दरअसल, दूसरा इंजन के काफी तेज गति से आने के कारण ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसे मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस बीच गणीमत रही कि किसी को जान-माल की कोई हानि नहीं पहुंची। हालांकि पटरी से उतरे गार्ड बोगी और एक बोगी को छोड़कर बाकी बोगी को कोडरमा के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं रूट को सामान्य करने के लिए रेल कर्मी लगे हुए हैं। ज्ञात हो कि इस रुट पर मधुपुर कोडरमा रेल रांची इंटरसिटी ट्रेन और हफ्ता में एक दिन गोड्डा न्यू दिल्ली ट्रेन का परिचलन होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


