उत्पाद विभाग ने भट्ठी तोड़ जब्त की 185 लीटर महुआ शराब

Feb 10, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गावां थाना क्षेत्र के सिजुवाई गांव में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। 2000 किलो जावा महुआ और 185 लीटर शराब बरामद की गई। अवर उत्पाद निरीक्षक रवि रंजन के नेतृत्व में छापेमारी की गई और अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया। संचालक फरार है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उत्पाद विभाग ने भट्ठी तोड़ जब्त की 185 लीटर महुआ शराब

गावां, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर गावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव सिजुवाई में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए दो हजार किलो जावा महुआ और 185 लीटर शराब बरामद किया है। बताया गया कि उत्पाद विभाग को अवैध शराब की सूचना मिली थी। जिसके बाद अवर उत्पाद निरीक्षक रवि रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। रेड में अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा दो हजार किलो जावा महुआ नष्ट किया गया है। वहीं विभाग ने 185 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अवर उत्पाद निरीक्षक रवि रंजन ने कार्रवाई को लेकर कहा कि अवैध शराब के खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी कि गावां प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव में व्यापक पैमाने पर अवैध रूप से भट्टी का संचालन किया जा रहा है। वहीं उत्पाद विभाग की छापेमारी पड़ते ही संचालक फरार हो गया है। उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि भट्ठी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।