Gridih News: बेंगाबाद: अरतोका के अवैध माइंस की जांच में पहुंचें डीसी, पोकलेन जब्त
Gridih News: बेंगाबाद में गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने अवैध माइंस पर बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने सुरंग में उतरकर जांच की, लेकिन विस्फोटक नहीं मिले। डीसी ने बिजली कनेक्शन काटने का आदेश दिया। यह माइंस पहले भी खबरों में रहा है और अवैध रूप से चलाने की शिकायतें आई थीं।

Gridih News: बेंगाबाद। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने रविवार दोपहर बेंगाबाद के अरतोका में संचालित अवैध माइंस पर बड़ी कार्रवाई की। डीसी के साथ बेंगाबाद सीओ सफी आलम, बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी सैकड़ों फीट नीचे माइंस की सुरंग में उतरे। जांच के दौरान विस्फोटक होने की आशंका पर डीसी ने तुरंत डीएमओ को सूचना दी। कुछ घंटे बाद प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव भी पहुंचे।
जांच प्रक्रिया
सीओ, बीडीओ और डीएमओ ने दोबारा सुरंग में जाकर विस्फोट के लिए किए गए हॉल की जांच की। खजूर के पत्ते से पैक हॉल को खोलकर देखा गया, लेकिन वहां न कोई विस्फोटक मिला और न तार। डीएमओ ने जब्ती के सवाल पर कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आगे देखते हैं। हालांकि संदेह के आधार पर एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है। हालांकि मशीन माइंस से नहीं, बल्कि गांव के बगल बांस के झुरमुट के पास से मिली।
बिजली कनेक्शन काटने का आदेश
जांच के दौरान माइंस के पास बिजली का तार देखकर डीसी ने बिजली विभाग को फोन पर अविलंब कनेक्शन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह कनेक्शन किसी गरीब परिवार को दिया जाए। माइंस में रोशनी के लिए पहले से बिजली आपूर्ति हो रही थी। अरतोका का यह माइंस पहले भी अखबारों में सुर्खियां बटोर चुकी है। लीज खत्म होने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा इसे अवैध रूप से चलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। डीएमओ द्वारा पूर्व में की गई जांच में माइंस बंद बताया गया था। डीसी की छापेमारी के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में दहशत है। खनन पदाधिकारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


