Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMaharashtra Pilgrims Welcome in Gandey on 12 Jyotirling Journey
महाराष्ट्र से पहुंचे दो धर्मयात्री का गांडेय में स्वागत

महाराष्ट्र से पहुंचे दो धर्मयात्री का गांडेय में स्वागत

संक्षेप:

गांडेय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को महाराष्ट्र से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले दो यात्रियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। संजय गिरि महाराज और उनके सहयोगी ने 11 नवंबर को यात्रा शुरू की थी। उन्होंने 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और केवल केदारनाथ का दर्शन बाकी है।

Jan 16, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा के उद्देश्य से निकले दो यात्रियों का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के संजय गिरि महाराज अपने एक सहयोगी के साथ 11 नंवबर को 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए साइकिल से निकले हैं। यात्रा के क्रम में दोनों यात्री गुरुवार को गांडेय पहुंचे। यात्रियों के गांडेय पहुंचने पर स्थानीय युवकों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। दोनों धर्मयात्री रात को गांडेय में ही विश्राम करेंगे। पुनः शुक्रवार को वह अपनी यात्रा पर निकलेंगे। बता दें कि दोनों धर्म यात्रियों ने 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्हें सिर्फ केदारनाथ का दर्शन करना शेष रह गया है ।