स्थापना दिवस पर पौधारोपण किया गया
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
गांडेय में माहुरी वैश्य मंडल के 113 वें स्थापना दिवस पर नवयुवक समिति और महिला समिति ने पौधारोपण किया। अध्यक्ष विकास राम की देखरेख में 20 पौधे लगाए गए। समाज के पदाधिकारियों ने पौधा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया, जो समाज की एकजुटता और सेवा भावना का प्रतीक है।

गांडेय, प्रतिनिधि। माहुरी वैश्य मंडल के 113 वां स्थापना दिवस पर मंगलवार को माहुरी वैश्य नवयुवक समिति और महिला समिति ने संयुक्त रुप से नवयुवक समिति के अध्यक्ष विकास राम की अध्यक्षता में पौधारोपण किया। इस अवसर पर समाज के नवयुवकों और महिला समिति के सदस्यों ने गांडेय के एक बगीचा में लगभग 20 पौधे लगाए। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने पौधा संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 113 वर्षों का यह सफर समाज की एकजुटता, सेवा भावना और प्रगति का प्रतीक है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


