ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमधुबन : जयनगर में करंट से वृद्ध महिला की मौत

मधुबन : जयनगर में करंट से वृद्ध महिला की मौत

पीरटांड(प्रतिनिधि)। मधुबन थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में करंट की चपेट में आने से...

मधुबन : जयनगर में करंट से वृद्ध महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 04 Aug 2021 04:22 AM
ऐप पर पढ़ें

पीरटांड(प्रतिनिधि)। मधुबन थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया तथा उचित मुवावजे की मांग की है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। मंगलवार को खेती कार्य में जुटे वृद्ध महिला की मौत करंट लगने से हो गई। जयनगर निवासी 55 वर्षीय महिला सोहारी देवी पति हिरामन महतो गांव के बगल में ही धान का बिचड़ा संवारने गई थी। खेती कार्य पूरा कर वापस लौटने के क्रम में अनजाने में करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से महिला की तड़प तड़प कर मौत हो गई। हालांकि करंट की चपेट में आने की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी ग्रामीणों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। बचाने के दौरान भी दो युवकों को बिजली का झटका लगा। बचाने के क्रम में बिजली का झटका लगने से मनोज राय तथा बुधन रॉय भी कुछ समय के लिए बेसुध हो गये थे।इधर घटना के बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने सीएचसी पीरटांड़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मामले की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। वहीं विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उचित मुवावजे की मांग की है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था से सुदूरवर्ती गांव के लोग परेशान हैं। जयनगर से जोभी के रास्ते ग्यारह हजार वोल्ट तार की स्थिति जर्जर है। जर्जर तार हमेशा दुर्घटना को आमंत्रित करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें