घर से गायब प्रेमी जोड़ा शादी कर थाने पहुंचा
देवरी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव के प्रेमी युगल सचिन कुमार दास और उनकी प्रेमिका ने घर से भागकर शादी की। दोनों ने 22 मई को बरही में मंदिर में विवाह किया और बाद में कोडरमा जिला कोर्ट में कानूनी शादी की। उनके इस कदम से गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव से लापता हुए प्रेमी युगल शादी रचाने के पांच दिन बाद मंगलवार को देवरी थाना पहुंचे। एक ही गांव के प्रेमी जोड़े द्वारा आपस में शादी रचा लेने से गांव में चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में युवक सचिन कुमार दास ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं। उसकी की उम्र 23 वर्ष है। लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। पिछले पांच वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी क्रम में 22 मई को दोनों प्रेमी अपने घर से भागने के बाद बरही (हजारीबाग) स्थित एक मंदिर में रजामंदी से शादी रचा ली।
बाद में कोडरमा जिला कोर्ट में भी दोनों ने कानूनी रूप से शादी कर ली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


