ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगिरिडीह में चैताडीह अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लटका ताला

गिरिडीह में चैताडीह अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लटका ताला

कोडरमा की चिकित्सक डॉ.सीमा मोदी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे डॉक्टरों ने तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रा साउंड नहीं किया। सदर अस्पताल की...

गिरिडीह में चैताडीह अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लटका ताला
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 12 Jun 2019 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

कोडरमा की चिकित्सक डॉ.सीमा मोदी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे डॉक्टरों ने तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रा साउंड नहीं किया। सदर अस्पताल की जच्चा-बच्चा नई यूनिट में भी अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर ताला लटका रहा। अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। इसे लेकर गर्भवती महिलाएं दिनभर परेशान रहीं।

आईएमए व झासा समेत विभिन्न चिकित्सक संघों के दिशा-निर्देश पर डॉक्टर हड़ताल पर हैं और वे गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं कर रहे हैं। यह हड़ताल तीन दिवसीय है, जो गुरुवार को समाप्त होगा। आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण व महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. अमिता राय ने कहा कि 28 मई को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कोडरमा की चिकित्सक डॉ. सीमा मोदी की गिरफ्तारी के विरोध में चिकित्सकों ने यह फैसला लिया है। 72 घंटे के अंदर सरकार यदि इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कहा कि सोमवार रात 12 बजे के बाद से 72 घंटे तक गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रा साउंड बंद रखा गया है।

कहा कि पिछले दिनों आईएमए व झासा का एक प्रतिनिधि मंडल इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मिला था। मंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी गई। डॉ. मोदी को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत आरोप लगाकर गलत ढंग से गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध में यह हड़ताल है। कहा कि 14 दिनों से डॉ. मोदी जेल में हैं। इस मामले पर सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं दिख रही है। आठ माह की प्रेगनेंसी की जांच की जा रही थी। इस पर गलत आरोप के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया। कहा कि झारखंड सरकार चिकित्सकों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। इधर हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जच्चा-बच्चा यूनिट में हर दिन 20 से अधिक महिलाओं की जांच होती है, जो हड़ताल के कारण बंद रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें