Gridih News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह के बनियाडीह रेस्ट हाउस के पास की सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बोल्डर और गड्ढों के कारण रोजाना बाइक सवार गिरते हैं। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन और पंचायत से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।

Gridih News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बनियाडीह रेस्ट हाउस के समीप से कोपा की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। एक दशक पहले बनी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े बोल्डर निकल आए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बोल्डर और गड्ढे होने के कारण प्रतिदिन बाइक सवार चकमा खाकर गिर जाते हैं। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे और रोजमर्रा के काम से जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण राजेश कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, गोपाल कुमार सहित अन्य लोगों ने सीसीएल प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर पर इस जर्जर सड़क को पीसीसी कराया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।