Gridih News: हरिहरधाम में पांच सालों से सेवा दे रहे दिव्यांग नीतीश
Gridih News: बगोदर के दिव्यांग युवा नीतीश कुमार, जन्म से मूक-बधिर, पिछले 5 वर्षों से हरिहर धाम शिव मंदिर में सेवा करते हैं। सावन पूर्णिमा और अन्य धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रियता रहती है। रक्षाबंधन पर महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें राखी बांधकर उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया।

Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। कहावत है कि सेवा के लिए शब्दों की नहीं, समर्पण की जरूरत होती है। इसे सच कर दिखाया है बगोदर बाजार निवासी दिव्यांग युवक नीतीश कुमार उर्फ गोपू ने। जन्म से मूक-बधिर होने के बावजूद नीतीश पिछले 5 वर्षों से बगोदर के विशालकाय हरिहर धाम शिव मंदिर में सावन महीने की सोमवारी और सावन पूर्णिमा में नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने का काम करता आ रहा है। सावन पूर्णिमा के अलावा शादी-ब्याह, लग्न, महाशिवरात्रि व हर सामाजिक और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में इनकी भूमिका सबसे आगे रहती है। इस सावन पूर्णिमा पर भी जब हरिहर धाम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, तो नीतीश पूरे दिन भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुविधा पहुंचाने में जुटे रहे।
उनकी इसी सेवा भावना को सम्मान देते हुए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बगोदर थाना की महिला पुलिसकर्मियों ने नीतीश को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र की कामना की थी।


