
भीषण सर्दी के बाद भी चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं
शाम होते ही चौक-चौराहों पर पसर जाता है सन्नाटा तक कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही अलाव की व्यवस्था की गई है। पदाधिकारियों के इस रवैया से जनता प
जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ में उपायुक्त के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद लोगों को अब तक कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही अलाव की व्यवस्था की गई है। पदाधिकारियों के इस रवैया से जनता पूरी तरह से परेशान हैं। कंबल प्रखंड और पंचायत की शोभा बढ़ा रहा है। पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया मूकदर्शक बने हुए हैं। उपायुक्त ने सभी बीडीओ-सीओ को पहले से ही निर्देश दिया है कि लकड़ी और कोयले की कमी किसी भी हाल में न हो। मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था की जाए।
लेकिन इसके विपरीत जमुआ प्रखंड में न तो कंबल वितरण किया गया और न ही अलाव की व्यवस्था की गई। शाम होते ही चौक चौराहों पर पसर जाता है सन्नाटा जमुआ के विभिन्न चौक-चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोग ठंड से बचने के लिए शाम ढ़लने के बाद अपने अपने घरों में चले जा रहे हैं। चौक-चौराहों में शाम ढ़लने के बाद सन्नाटा पसर जा रहा है, जबकि स्थानीय गरीब मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अबतक इस दिशा में विभागीय सुगबुगाहट भी नहीं है। ग्रामीणों ने विभाग से जमुआ के विभिन्न चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की मांग बीडीओ और सीओ से की है। ग्रामीणों ने कंबल का वितरण भी जल्द से जल्द कराने का आग्रह जिला प्रशासन से किया है। कहां-कहां हो अलाव की व्यवस्था जमुआ चौक चौराहा, जमुआ थाना, जमुआ प्रखंड मुख्यालय, जलीय सूर्य मंदिर, लंगटा बाबा समाधि स्थल, मिर्जागंज चौक, खरगडीहा चौक, रजिस्ट्री ऑफिस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे स्टेशन जमुआ, पंचायत भवन परिसर, ग्रामीण हाट-बाजार, धार्मिक स्थलों के पास, मजदूर तथा बेघर एवं दिहाड़ी मजदूरों के अधिक संख्या वाले स्थानों पर नियमित अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन जमुआ प्रखंड में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। जिला प्रशासन को संज्ञान लेने की जरूरत है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




