Gridih News: लायंस यूनिटी फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच में सनशाइन की जीत
Gridih News: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन और लायंस क्लब ऑफ सनशाइन ने सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस 12 ओवर के मुकाबले में लायंस क्लब ऑफ सनशाइन ने जीत हासिल की। क्लब अध्यक्ष लायन अनिल अग्रवाल और लायन शुभम केडिया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। खेल भावना और भाईचारे का संदेश दिया गया।

Gridih News: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन एवं लायंस क्लब ऑफ सनशाइन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में लायंस यूनिटी फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 12 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों क्लबों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और खेल भावना व आपसी भाईचारे का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मैच में लायंस क्लब ऑफ सनशाइन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विजेता टीम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष लायन शुभम केडिया के मार्गदर्शन में टीम कप्तान लायन वरुण झुनझुनवाला ने किया। वहीं लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन की टीम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष लायन अनिल अग्रवाल और टीम कप्तान लायन राहुल केडिया ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक लायन धीरज कुमार जैन के कुशल समन्वय से पूरा आयोजन सफल और अनुशासित रहा। बड़ी संख्या में दोनों क्लबों के सदस्य एवं उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन के अध्यक्ष लायन अनिल अग्रवाल ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन ऐसे मैत्रीपूर्ण आयोजन लायंस परिवार के बीच भाईचारे, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन की सफलता में वरिष्ठ सदस्य लायन अमरजीत सिंह सलूजा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का मैदान उपलब्ध कराया और सभी के लिए नाश्ते की व्यवस्था की। अंत में विजेता टीम को बधाई दी गई और दोनों क्लबों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


