Gridih News: वज्रपात से ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में डूबा गांव

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गावां थाना क्षेत्र के खास पिहरा गांव में सोमवार को वज्रपात से ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। करीब 80 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

वज्रपात से ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में डूबा गांव
वज्रपात से ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में डूबा गांव

Gridih News: गावां। गावां थाना क्षेत्र के खास पिहरा गांव में सोमवार शाम वज्रपात से ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से मुख्यपथ समेत पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। इससे करीब 80 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता, तिसरी और क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी को आवेदन देकर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। मांग करने वालों में कृष्णदेव सिंह, पप्पू यादव, राजकुमार सिंह, टुनटुन कुमार, सुधीर साव, त्रिवेणी यादव, कुलदीप यादव, संतोष भक्त, विशेश्वर दास, उमेश राय व दिनेश राय समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: वज्रपात से ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में डूबा गांव