Gridih News: केएन बक्शी कॉलेज ने निकाली लीगल एड जागरुकता रैली
Gridih News: बेंगाबाद में के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने कानूनी सहायता सेल के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसका उद्देश्य आम लोगों को निःशुल्क कानूनी मदद और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना था। शिक्षकों ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि विषयों पर जानकारी दी। नागरिकों ने इस पहल को जनहितकारी बताते हुए नियमित शिविरों की मांग की।

Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कानून की किताबें अब क्लास रुम से निकलकर गांव की चौपाल तक पहुंच गई है। के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने लीगल एड सेल के तहत शनिवार को एक भव्य जागरूकता रैली निकालकर आम लोगों को उनके अधिकारों और निःशुल्क कानूनी मदद के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक निःशुल्क कानूनी सहायता और संवैधानिक अधिकारों की जानकारी पहुंचाना था। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं, बल्कि हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। आज के समय में कानून की जानकारी सिर्फ वकीलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। रैली के दौरान शिक्षकों ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, उपभोक्ता अधिकार, भूमि एवं संपत्ति विवाद, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार और निःशुल्क विधिक सहायता जैसे विषयों पर विस्तार से बताया।
कैंप में नागरिकों की व्यक्तिगत कानूनी समस्याओं का निःशुल्क परामर्श भी दिया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रैली में शामिल हुए। उन्होंने इसे अत्यंत उपयोगी और जनहितकारी बताते हुए ऐसे विधिक जागरूकता शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने का अनुरोध किया। विधि के विद्यार्थियों को भी समाज के बीच जाकर व्यावहारिक कानूनी अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में मददगार साबित होते हैं। संस्थान भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।11 जीआरडी 193, के एन बक्सी कॉलेज द्वारा निकाली गई रैली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


