Gridih News: विधि के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बाल श्रम कानून और बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह में के. एन. बख्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा भालूपहाड़ में एक विधिक सहायता एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “बाल श्रम कानून एवं बच्चों के अधिकार” था, जिसमें विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों एवं बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

Gridih News: विधि के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बाल श्रम कानून और बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। के. एन. बख्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बेंगाबाद के विधि विभाग की ओर से भालूपहाड़ में विधिक सहायता एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधि विभाग के विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों, बच्चों और अभिभावकों को बाल श्रम से जुड़े कानूनों, बच्चों के अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी सरल भाषा में दी। कार्यक्रम का मुख्य विषय “बाल श्रम कानून एवं बच्चों के अधिकार” था। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बाल श्रम के कानूनी, सामाजिक और शैक्षणिक दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के अधिकार के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि बाल श्रम केवल एक सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि बच्चों के मौलिक अधिकारों और भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। कम आयु में बच्चों से काम कराने के कारण उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है। इससे वे नियमित शिक्षा और अपने उज्ज्वल भविष्य के अवसरों से भी वंचित हो जाते हैं। विधि विद्यार्थियों ने उपस्थित लोगों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम तथा इसके संशोधित प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून के अंतर्गत बच्चों को प्रतिबंधित कार्यों में लगाना दंडनीय अपराध है। बच्चों को विद्यालय भेजना, उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा करना तथा उन्हें भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना परिवार एवं समाज की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्राचार्य, विधि विभाग के शिक्षकगण प्रो. गौतम कुमार महतो, प्रो. नूतन शर्मा, प्रो. मुकेश सुमन, प्रो. अमीशा सिंह एवं प्रो. अर्चना प्रियंका सांगा का विशेष मार्गदर्शन रहा। वहीं, विधि विभाग के विद्यार्थी अभिषेक कुमार पाण्डेय, महेंद्र कुमार पांडेय, मुकुल आनंद, सार्थक कृष्णा, विकाश यादव, कुमार रितेश, छोटी प्रवीण, शिफा यास्मीन और ज्ञान प्रकाश हसदा सहित अन्य विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के आयोजन एवं जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: विधि के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बाल श्रम कानून और बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी