
सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी
पांच नामजद एवं 25 अज्ञात को बनाया गया अभियुक्तर्दी करने के मामले में असामाजिक तत्वों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। नगर निगम के प्रशासक प्रशांत कुमार ला
गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम कार्यालय का मुख्य गेट जाम कर गुंडा गर्दी करने के मामले में असामाजिक तत्वों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। नगर निगम के प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने गुरूवार को नगर थाना में मामले को लेकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गुंडा गर्दी करने एवं नजायज मजमा बनाने समेत अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में 28 नं. रोड भण्डारीडीह निवास संदीप यादव, ऋषभ आनन्द, राकेश कुमार वर्मा, निशु कुमार मण्डल व राजेश कुमार वर्मा को नामजद एवं अन्य 25 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

क्या है मामला दर्ज कराये गये प्राथमिकी में नगर प्रशासक प्रशांत ने कहा है कि 03 दिसंबर 2025 को 11:30 बजे पूर्वाह्न में गिरिडीह नगर निगम कार्यालय गेट को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा जाम कर दिया गया। इस दौरान अनाधिकृत रूप से व बिना किसी पूर्व सूचना के अवैध रूप से धरना के नाम पर नगर निगम के मुख्य गेट पर जाम करते हुए गुण्डागर्दी जैसे कृत्य किए गए। विभिन्न कार्य से नगर निगम कार्यालय आए आम लोगों को भी ये लोग घुसने नहीं दिए, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। बार-बार नगर निगम गिरिडीह के पदाधिकारियों के द्वारा समझाने के बाद भी ये लोग नहीं माने। जिस कारण सामान्य रूप से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। उक्त भीड़ में मुख्य रूप से 28 नं. रोड भंडारीडीह निवासी संदीप यादव, ऋषभ आनन्द, राकेश कुमार वर्मा, निशु कुमार मण्डल, राजेश कुमार वर्मा एवं अन्य 25 अज्ञात शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




