ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडघंटों फर्श पर लेटी बीमार मुनिया

घंटों फर्श पर लेटी बीमार मुनिया

गोंदरो देवरी की मुनिया देवी को भी मंगलवार को गादीश्रीरामपुर की सुलोचना देवी की तरह ही अस्पताल परिसर के फर्श पर घंटों लेटे रहना...

घंटों फर्श पर लेटी बीमार मुनिया
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहTue, 30 Oct 2018 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

गोंदरो देवरी की मुनिया देवी को भी मंगलवार को गादीश्रीरामपुर की सुलोचना देवी की तरह ही अस्पताल परिसर के फर्श पर घंटों लेटे रहना पड़ा। सदर अस्पताल के किसी कर्मियों ने उन्हें बेड नहीं दिया। मुनिया देवी पेट और छाती दर्द का इलाज कराने भाई अशोक मंडल के संग अस्पताल आई थी। दोपहर एक बजे तक उसे न बेड मिला और न ही किसी डॉक्टर ने सुध ली। इसके बाद डॉक्टर ने मुनिया देवी की सुध ली और उसका इलाज किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें