Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsLand Mafia Attack Legal Action Demanded After Boundary Wall Destruction
चहारदीवारी तोड़नेवालों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत

चहारदीवारी तोड़नेवालों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत

संक्षेप:

गिरिडीह में भू-माफियाओं ने एक व्यक्ति की जमीन की चहारदीवारी को तोड़कर हड़पने की कोशिश की। बजरंगी कुमार राय ने पचंबा थाना में शिकायत की है और आरोप लगाया है कि भू-माफिया तथा असामाजिक तत्वों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Jan 13, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भू-माफियाओं द्वारा चहारदीवारी को तोड़कर जमीन हड़पने की नियत से काम कराये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में देवरी थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी बजरंगी कुमार राय ने पचंबा थाना में लिखित शिकायत की है। इसके अलावा इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी मुख्यालय टू को भी भेजी गयी है। बजरंगी ने थाना से की गई शिकायत में कहा है कि उनकी जमीन की चहारदीवारी को तोड़कर जमीन हड़पने की नियत से उस पर काम करना एक संज्ञेय अपराध है। भू-माफिया एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कृपा की जाये नहीं तो कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है एवं कभी भी उसकी हत्या हो सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसकी पूरी जिम्मेवारी भू-माफियाओं पर होगी। बजरंगी का कहना है कि उसके एवं अन्य के नाम से मौजा लखारी, थाना नं0 103, खाता नं० 80, प्लौट नं0 237 रकवा 50 डी० जमीन का सामान्य अधिकार पत्र एवं एग्रीमेंट से भी प्राप्त है। उसकी जमीन पर बिहार के मुंगेर जिले के विमान परगना गांव निवासी कौशलेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, शैलेन्द्र कुमार, संजीव कुमार एवं पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो निवासी परमेश्वर साव तथा धरियाडीह निवासी विकास कुमार चौरसिया पर सामान्य अधिकार पत्र के पार्टनरों को जान से मारने की धमकी देने व किसी भी समय सभी का हत्या करवाने का आरोप लगाया है। बजरंगी का आरोप है कि विकास कुमार चौरसिया बहुत बड़ा भू-माफिया है। इनके साथ 20-25 असामाजिक अज्ञात लोगों के साथ उनकी जमीन का चहारदीवारी को तोड़ दिया। जब वे जमीन पर गये तो सभी आरोपी अन्य अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उनके साथ गाली-गलौज एवं धक्का मुक्की की।