Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsLand Dispute Shooting Three Arrested in Jamua Police Investigation Ongoing
अपडेट: जमुआ: भूपतडीह फायरिंग मामले में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

अपडेट: जमुआ: भूपतडीह फायरिंग मामले में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह गांव में भूमि विवाद के चलते हुई फायरिंग में पुलिस ने रामू साव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाद संतोष विश्वकर्मा और अन्य के बीच जमीन बिक्री को लेकर था। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन संतोष को घायल किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Jan 05, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतडीह में रविवार देर शाम भूमि विवाद में जमकर हुई फायरिंग में जमुआ पुलिस ने द्वारपहरी के रहनेवाले रामू साव सहित तीन नामजद आरोपियों को बारह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। गौरतलब है कि ग्राम भूपतडीह के संतोष विश्वकर्मा और इसी थाना क्षेत्र के द्वारपहरी निवासी संजय मंडल, कारू यादव, रामू साव, विजय साव एवं ग्राम जोरासांख निवासी अमित वर्मा के बीच जमीन बिक्री एवं रुपए के लेन-देन का विवाद था। इसी क्रम में रविवार की शाम भूपतडीह गांव स्थित संतोष विश्वकर्मा के घर वे लोग दो बाइक से आए और संतोष विश्वकर्मा से पैसे की मांग करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बात इतनी बढ़ गई कि वे लोग पिस्टल से फायरिंग करने लगे। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने पिस्टल के बट से मारकर संतोष विश्वकर्मा को जख्मी भी कर दिया। गोली बारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल से चली गोली से खोखा बरामद किया है। घटना को लेकर संतोष विश्वकर्मा ने जमुआ थाना में मामला दर्ज कराया है और उक्त लोगों को अभियुक्त बनाया है। इधर सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी गिरिडीह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया है। टीम में जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार समेत हीरोडीह, देवरी, राजधनवार, घोड़थम्बा थाना के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इधर टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि अति शीघ्र शेष सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।