Gridih News: पंचों के सामने दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच घायल
Gridih News: तिसरी में एक जमीन विवाद के कारण दो पक्षों के बीच शनिवार को झड़प हुई। दोनों पक्षों में लाठियां चलीं, जिसमें एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। विवाद का कारण बारिश के पानी के लिए जमीन का विवाद बताया गया।

Gridih News: तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के खोटो निमाडीह में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर अपने ही गोतिया के दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठियां चली। जिससे दोनों पक्षों के एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का तिसरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष की जमीन से बरसात का पानी अपने खेत में ले जाना चाह रहे थे। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए अपनी जमीन से होकर जंगल का पानी ले जाने से रोक दिया।
इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई। लेकिन बात नहीं बनी और दोनों पक्षों के लोग अपनी बात मनवाने पर अड़े रहे। एक पक्ष के लोग दूसरे की जमीन से बरसात का पानी पास करने पर अड़े थे तो दूसरे पक्ष के लोग भी अपनी जमीन से बरसात का पानी नहीं पास करने देने पर आमादा थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच में जिच चल रही थी। शनिवार को गांव के कुछ पंच के लोगों को उक्त जमीन के पास दिखाने और मामले समझाने के लिए जाया गया था। पंच के लोग मामला को कुछ समझ पाते इसके पहले ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच में तू-तू-मैं-मैं व गाली गलौज होते-होते दोनों ओर से जमकर लाठियां चलने लगी। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठियों से वार करने लगे जिससे एक पक्ष के प्रेम यादव व इनकी पत्नी मालती देवी और पुत्र मंटू यादव और दूसरे पक्ष के प्रकाश यादव और इनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को तिसरी अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर जैनेंद्र कुमार और स्वास्थ्य कर्मी अनूप कुमार द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। इधर दोनों ओर से तिसरी थाना में आवेदन दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


