
खतियानी जमीन पर जबरन दीवार बनाने की शिकायत
देवरी के नेकपुरा गांव निवासी लखन तुरी ने आरोप लगाया है कि उनके खतियानी जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने के लिए दीवार बना रहे हैं। लखन ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उनकी जमीन का सरकारी रसीद भी है,...
देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के नेकपुरा गांव निवासी लखन तुरी ने देवरी के अंचल कार्यालय व थाना में आवेदन देकर खतियानी जमीन पर विरोधी पक्ष के लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा जमाने के उद्देश्य से दीवार खड़ा करने का आरोप लगाया है। लखन तुरी द्वारा बुधवार को देवरी पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मौजा नेकपुरा में सर्वे के खतियान में खाता संख्या 74, प्लॉट संख्या 1189, रकवा 45 डिसमिल जमीन उसके दादा चिंतामन तुरी, डोमन तुरी, बुधु तुरी के नाम से दर्ज है। जिसका सरकारी रसीद भी निर्गत है। उक्त जमीन पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबर्दस्ती दीवार खड़ी की जा रही है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


