Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsLand Dispute Escalates into Violent Clash in Chandauri Village
जमीन विवाद में पिता-पुत्र सहित भिड़े परिवार के लोग, चार घायल

जमीन विवाद में पिता-पुत्र सहित भिड़े परिवार के लोग, चार घायल

संक्षेप:

तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में जमीन विवाद के चलते पिता-पुत्र समेत परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में चार लोग घायल हुए, जिनमें से तीन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से तीन को रेफर किया गया।

Dec 05, 2025 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में बुधवार शाम को जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र सहित परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से तू-तू, मैं-मैं होते-होते पिता और दो पुत्रों के बीच में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से तीन लोगों का सिर फट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में बताया गया कि चंदौरी के भुवनेश्वर साव और उनके पुत्र सुनील साव व तोड़ी साव के बीच में काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। एक पक्ष के तोड़ी साव ने बताया कि वह अपनी जमीन पर घर का निर्माण करवा रहे थे, लेकिन उनके पिता भुनेश्वर साव, चाचा और उनका लड़का बार-बार आकर काम बंद करवा दे रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि उक्त जमीन का पैसा अपने पिता और चाचा को वह दे चुके हैं। कुछ बकाया है जिसे मार्च तक भुगतान कर दिया जाएगा। बताया कि उक्त जमीन को लेकर पंचायत भी हुई है। जिसके बाद बुधवार को उक्त जमीन पर तोड़ी साव और उनके भाई सुनील साव व दोनों की पत्नी घर का काम करवा रहे थे, तभी उनके पिता और चाचा वहां आकर काम बंद करवाने लगे। इसी बीच दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। जिसके बाद उनके पिता, चाचा और चचेरे भाइयों ने सुनील साव व उनकी पत्नी नीलम देवी, तोड़ी साव और उनकी पत्नी भारती देवी के साथ लाठी, डंडे से मारपीट करने लगे। जिससे तोड़ी साव, सुनील साव और नीलम देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं भारती देवी को मामूली चोट लगी है। दूसरे पक्ष के भुवनेश्वर साव को भी गंभीर रूप से चोट लगने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद एक पक्ष के घायल चारों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद तीन लोगों को रेफर कर दिया गया है।