कुत्ते ने 10 लोगों को काटा, सीएचसी में नहीं मिले एंटी रेबीज इंजेक्शन

Dec 22, 2025 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ता काटने के मामलों के बावजूद एंटी रेबीज इंजेक्शन की अनुपलब्धता से मरीजों में चिंता बढ़ गई है। हाल ही में एक दिन में 10 लोग कुत्ते के हमले में जख्मी हुए, लेकिन अस्पताल में इंजेक्शन नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

कुत्ते ने 10 लोगों को काटा, सीएचसी में नहीं मिले एंटी रेबीज इंजेक्शन

गावां, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गावां में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। कुत्ता काटने जैसी गंभीर और आम समस्या के बावजूद यहां एंटी रेबीज इंजेक्शन की अनुपलब्धता ने मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को पिहरा पूर्वी पंचायत में आवारा कुत्ते के हमले में एक ही दिन में 10 लोग जख्मी हो गए। घायलों में सोनाक्षी कुमारी, मो. सलीम, मो. जाबिर, संजीत मुसहर सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें निराशा हाथ लगी। मरीजों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शहंशाह ने एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर बिना इंजेक्शन दिए ही सभी को लौटा दिया।

घायल युवकों ने बताया कि डॉक्टर से बार-बार आग्रह करने पर भी यही जवाब मिला कि फिलहाल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन स्टॉक में नहीं है। ऐसे में मजबूरी में मरीजों को बाहर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा, जहां इलाज में अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ा। गौरतलब है कि गावां क्षेत्र में कुत्ता काटने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन की नियमित और पर्याप्त उपलब्धता नहीं रहना गंभीर चिंता का विषय है। सवाल उठता है कि जब यह समस्या यहां आम है, तो स्वास्थ्य विभाग समय रहते आवश्यक दवाओं की व्यवस्था क्यों नहीं करता। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।