अज्ञात स्रोत से 18.44 लाख रुपए आने के बाद बैंक ने खाता किया फ्रीज

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

बेंगाबाद में मजदूर रोहित दास का बैंक खाता अज्ञात व्यक्ति द्वारा 18 लाख 44 हजार रुपये जमा करने के बाद फ्रीज हो गया है। खाता बंद होने से रोहित को पैसों की सख्त जरूरत है। उसने बेंगाबाद थाना में खाता फिर से चालू कराने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात स्रोत से 18.44 लाख रुपए आने के बाद बैंक ने खाता किया फ्रीज

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बैंक खाते में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 18 लाख 44 हजार रुपए जमा कर दिए जाने के बाद मजदूर का खाता फ्रीज हो गया। खाता बंद होने से वह पैसा नहीं निकाल पा रहा है और तंगी से जूझ रहा है। पीड़ित मजदूर ने गुरुवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर खाता फिर से चालू कराने की मांग की है। भुक्तभोगी रोहित दास बेंगाबाद के होड़ोडीह का निवासी है। उसने थाना में दिए आवेदन में बताया कि बेंगाबाद की यूनियन बैंक शाखा में उसका खाता है। खाते में पहले से 39,810 रुपये जमा थे। जब वह पैसे निकालने बैंक पहुंचा तो पता चला कि खाता फ्रीज है।

रोहित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते में 18,44,742 रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद बैंक ने सुरक्षा कारणों से खाता बंद कर दिया। खाता बंद होने से उसका लेन-देन पूरी तरह रुक गया है। आवेदन में रोहित ने कहा है कि उसे पैसे की सख्त जरूरत है। साइबर अपराधियों की इस हरकत से उसकी परेशानी बढ़ गई है। उसने प्रशासन से खाता पुनः चालू कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बतला दें कि बेंगाबाद की यह कोई नई घटना नहीं है। इसके पूर्व में भी कई लोगों के बैंक खाता यहां तक पेट्रोल पंप मालिक के बैंक खाते में मोटी रकम डाल कर लोगों को परेशान किया जा चुका है। साइबर अपराधियों द्वारा इस तरह के वारदातों को अंजाम देने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।