Laborer from Jharkhand Dies in Mumbai Construction Accident बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsLaborer from Jharkhand Dies in Mumbai Construction Accident

बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत

बगोदर थाना क्षेत्र के मजदूर शमशेर अंसारी की मुंबई में निर्माण कार्य के दौरान 4 मंजिला इमारत से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद शव को गांव भेजा गया, जहां होली के दिन परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 17 March 2025 04:53 AM
share Share
Follow Us on
बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के एक मजदूर की मुंबई में मौत हो गई। मृतक का नाम शमशेर अंसारी है तथा वह खेतको गांव का रहनेवाला था। बताया जाता है कि वह मुंबई में बिल्डिंग निर्माण में काम करता था। काम के दौरान 4 मंजिला से गिरने से उसकी मौत हो गई। झारखंडी एकता संघ मुंबई को घटना की जानकारी मिली तब शव को मुंबई से गांव भेजा गया। होली के दिन शनिवार को शव गांव पहुंचा तब पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर जिप सदस्य प्रतिनिधि माथुर प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।