
12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय
गिरिडीह में झारखंड मजदूर मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कर्मचारियों, मजदूरों और पेंशनर्स के प्रति सरकार की उपेक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के कानूनों में बदलाव, मनरेगा, और निजीकरण के मुद्दों पर चर्चा की। सभी स्तर पर हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।
गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड मजदूर मोर्चा की एक बैठक सोमवार को कर्मचारी भवन गिरिडीह में हुई। अध्यक्षता राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार के कर्मचारी मजदूर, पेंशनर्स आदि की घोर उपेक्षा के कारण भारी असंतोष व्याप्त है। आजादी के पश्चात मजदूरों के अधिकार संबंधी कानून को बदलना, मनरेगा जैसे कानून के नाम पर बदलाव, बैंक, बीमा तथा सार्वजनिक उपकरण का निजीकरण, विलयकरण एवं वैश्वीकरण से तमाम लोग परेशान है। कोरोना काल के 18 माह के डीए पर सरकार चुप है। सभी स्तर पर हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रूपलाल महतो, अशोक कुमार गोप, मो तैयब अंसारी, समीद खलिफा, रामेश्वर दास, सुखोन दास, रामेश्वर पांडेय, गोपाल पंडित, शैलजा पांडेय, शारदा पांडेय आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




