Kudumi Tribe to Celebrate Dahre Sohrai Festival in Bagodar on October 12 कुड़मी जनजाति का डहरे सोहराय 12 को, तैयारी शुरू, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsKudumi Tribe to Celebrate Dahre Sohrai Festival in Bagodar on October 12

कुड़मी जनजाति का डहरे सोहराय 12 को, तैयारी शुरू

कुड़मी जनजाति द्वारा 12 अक्टूबर को बगोदर इलाके में डहरे सोहराय का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। बगोदर से बरवाअड्डा तक 81 आखड़ा लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक समिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 6 Oct 2025 01:39 AM
share Share
Follow Us on
कुड़मी जनजाति का डहरे सोहराय 12 को, तैयारी शुरू

बगोदर, प्रतिनिधि। कुड़मी जनजाति के द्वारा 12 अक्टूबर को बगोदर इलाके में डहरे सोहराय का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। समाज से जुड़े लोगों की लगातार बैठकें हो रही है। रविवार को विनोद उच्च विद्यालय औंरा में बैठक हुई। जिसमें डहरे सोहराय के मौके पर बगोदर से बरवाअड्डा 81 किमी तक 81 आखड़ा लगाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें बगोदर प्रखंड क्षेत्र में 10 आखड़ा लगाया जाएगा। जिसमें विनोद बिहारी महतो आखड़ा, बस पड़ाव आखड़ा, सिरय मोड़ आखड़ा, घाघरा मोड़ आखड़ा, गेंदोडीह मोड़ आखड़ा, तिरला मोड़ आखड़ा, विनोद बिहारी महतो उच्च विद्यालय औरा आखड़ा, द्वार सेनी सोनापहाडी आखड़ा घंघरी, मंढ़ेला मोड़ आखड़ा एवं निर्मल महतो आखड़ा गोपालडीह में लगाने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए व्यापक तैयारी हेतु एक समिति गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जितेन्द्र सिंह, परमेश्वर महतो, टेकलाल चौधरी, गजेन्द्र महतो, प्रदीप महतो, महेश महतो, बंधन महतो, प्रवीण कुमार, कुंजबिहारी महतो, डालेशवर महतो, राजू महतो, नीतिश पटेल, लखन मेहता, तुलसी तलवार, छोटन प्रसाद छात्र, तेजो महतो, मिथलेश महतो, मिथलेश महतो, अशोक महतो, हेमंत कुमार महतो, पुरन महतो, लक्ष्मण महतो, त्रिभुवन महतो, जितेन्द्र महतो आदि को रखा गया है। संयुक्त रुप से संयोजक के रुप में सभी कार्य करेंगे और डहरे सोहराय की व्यापक तैयारी करने के लिए कुड़मी गांव में बैठक का आयोजन करेंगे। बैठक में मुख्य रुप गोविंद महतो, हेमंत महतो, दिवाकर महतो, मदन महतो, सहदेव महतो, गोयल रंजन, डॉ विश्वनाथ आनंद, गुरु प्रसाद डुगरियार, जगदीश महतो, जितेन्द्र सिंह, गजेन्द्र महतो, विजय महतो सोना महतो, एस डी चौधरी, अनिता महतो, सावित्री महतो, डालेश्वर महतो, जागेश्वर महतो, रुपेश महतो, दिनेश महतो, तुलसी तलवार, विजय महतो, केदार महतो, चुरामणि महतो कुंजलाल महतो, त्रिभुवन महतो आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति शिक्षक कमल नारायण महतो ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।