महारैली की तैयारी को लेकर कुरमी-कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक
डुमरी में कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी के लिए एक बैठक हुई। इसमें कुड़मी जनजाति के लोगों को जागरूक करने और रांची के प्रभात तारा मैदान में पहुंचने की अपील की गई। कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।

डुमरी, प्रतिनिधि। कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी को लेकर मंगलवार को जामतारा पंचायत सचिवालय में कुरमी कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव महतो व संचालन केंद्रीय महासचिव रामचन्द्र महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार एवं विशिष्ट अतिथि मोर्चा के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सखीचन्द महतो उपस्थित थे I बैठक में कुड़मी अधिकार महारैली को सफल बनाने को लेकर गांव व टोला तक जाकर कुड़मी जनजाति समुदाय के लोगों को जागरूक करना व अपने संवैधानिक अधिकार को लेकर प्रभात तारा मैदान धुर्वा रांची जाने की अपील करने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि ओहदार ने समाज के लोगों से अपील की कि गिरिडीह जिले से लाखों की संख्या में प्रभात तारा मैदान पहुंचने की अपील की और कहा कि कुड़मी विकास मोर्चा के सिपाही गांव व टोला-टोला तक पहुंचेंगे और लोगों को जागरुक करने का कार्य करेंगे। कुड़मी को एसटी सूची में सूचीबद्ध और कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर जबतक सूचीबद्ध नहीं किया जायेगा तब तक चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। कुविमो केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो झारखण्ड़ में आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी Iबैठक को संतोष महतो, मुखिया प्रतिनिधि चैनपुर रामेश्वर महतो, गंगाधर महतो, केदार महतो, खूबलाल महतो, नीलकंठ महतो, सुभाष महतो, त्रिभुवन महतो, गिरजानंद महतो, गुड़िया देवी आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर काशीनाथ महतो, कुंजलाल महतो, उमेश महतो, जितेंद्र प्रसाद महतो, उपेन्द्र महतो बबलू, उपप्रमुख टीपनारायण महतो, केदार महतो, ओमप्रकाश महतो, नीलकंठ महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



