कुड़मी अधिकार रैली में सैकड़ों लोग जाएंगे रांची

Feb 27, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

डुमरी में कुड़मी अधिकार महारैली के लिए बैठक हुई, जिसमें सदस्यों ने 01 मार्च को रांची जाने का निर्णय लिया। कुड़मी समुदाय अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहा है। अगर उनकी मांगें अनदेखी हुईं, तो झारखंड में आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी दी गई है।

कुड़मी अधिकार रैली में सैकड़ों लोग जाएंगे रांची

डुमरी, प्रतिनिधि। कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बरियारपुर में गुरूवार को कुरमी विकास मोर्चा से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मण महतो व संचालन प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव महतो ने किया। बैठक में 01 मार्च को कुड़मी अधिकार महारैली में सैकड़ों लोग रांची जाने का निर्णय लिया। कुविमो के कार्यकारी केन्द्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो ने कहा कि कुड़मी को अनुसुचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने एवं कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर उक्त महारैली आयोजित की गई है। जिसमें हमसभी कुरमी/कुड़मी को अधिक से अधिक संख्या में रांची जाना है।

कहा कि हमारी मांगें अनदेखी की गई तो झारखंड में आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी। बैठक में कुविमो केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो, महासचिव रामचन्द्र महतो, बालगोविन्द महतो, मोहर महतो, बलदेव महतो, जयलाल महतो, सुनील महतो, मनोज महतो, रेशमी देवी, बसंती देवी, सोनी देवी, मनीषा देवी, जागेश्वर महतो, आकाश महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।