संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीने से किडनी रहेगा स्वस्थ: डॉ दुबे
जमुआ के डॉ. राजेश कुमार दुबे ने कहा कि किडनी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित व्यायाम से किडनी स्वस्थ रहती है। गलत खानपान और प्रदूषण के कारण लाखों लोग किडनी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। समय पर जांच से किडनी फेल्योर से बचा जा सकता है।
जमुआ, प्रतिनिधि। किडनी हमारे शरीर का वह अंग है जो चुपचाप दिन रात हमारी सेहत की रक्षा में लगा रहता है। यह यह शरीर से विषैले पदार्थों को बहार निकालने, पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उक्त बातें शुक्रवार को जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार दुबे ने विशेष बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, पर्याप्त पानी पीने और नियमित व्ययाम करने से किडनी स्वस्थ्य रहेगा। बताया कि भाग दौड़ भरी जीवन शैली, गलत खान पान, अनियमित दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण ने किडनी जैसे संवेदनशील अंग को गंभीर खतरे में डाल दिया है।

कहा कि भारत में हर साल लाखों लोग किडनी संबोधित बीमारियों से प्रभावित होते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार भारत में हर दस में से एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में किडनी डिजीज से पीड़ित है। इनमें से बड़ी संख्या को इसकी जानकारी भी नहीं होती जब तक रोग अपने अंतिम चरण में न पहुंच जाए। बताया कि किडनी रोगों की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती चरण में उनके लक्षण बहुत हल्के होते है। यही कारण है कि अधिकतर मरीज देर से अस्पताल पहुंचते है। कहा कि यदि समय पर जांच करा लेने से किडनी फेल्योर की स्थिति से बचा जा सकता है। कहा कि आज के दौर में चिकित्सा विज्ञान में ऐसे अनेक विकल्प उपलब्ध हैं जो मरीज को न केवल राहत देते है, बल्कि स्वस्थ जीवन की राह भी देखते है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


