Kidnapping Case Registered in Bengabad Woman Disappears from In-Laws Home विवाहिता के साथ अपहर्ता रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsKidnapping Case Registered in Bengabad Woman Disappears from In-Laws Home

विवाहिता के साथ अपहर्ता रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार

बेंगाबाद में विवाहिता के ससुराल से गायब होने के मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पति ने रजाक अंसारी पर पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से दोनों को गिरफ्तार कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 15 Sep 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता के साथ अपहर्ता रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार

बेंगाबाद। ससुराल से गायब विवाहिता के मामले में बेंगाबाद थाना में अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरहोबिंदो गांव निवासी रजाक अंसारी को नामजद किया गया है। थाना में दिए गए आवेदन में पति ने रजाक अंसारी पर अपराध की नियत से पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बेंगाबाद पुलिस ने विवाहिता के संग आरोपी को रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि किसी बड़े शहर से सैर सपाटा कर दोनों रविवार को रांची एयरपोर्ट पर उतरे ही थे कि पुलिस ने दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 143/2025 से जुड़ा हुआ है। बतला दें कि शादी के बाद विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी। इस बीच 09 सितंबर की दोपहर में विवाहिता ससुराल से गायब हो गई थी। पति ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन विवाहिता का कोई सुराग नहीं मिला। तब पति ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2022 में विवाहिता की शादी हुई थी। शादी के बाद उसे कोई संतान नहीं हुआ था। घटना की सुबह पति काम करने घर से निकला था। घर पर विवाहिता अकेली थी। इस बीच वह गायब हो गई। काफी देर घर खुला देख पड़ोस के लोगों ने विवाहिता के पति को इसकी सूचना दी। उन्होंने आवेदन में कुरहोबिंदो के रजाक पर अपराध के नियत से पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले मे तत्परता दिखाई और रांची एयरपोर्ट से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।