अपहरण कांड में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार

Feb 15, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गांडेय अंचल की अहिल्यापुर थाना पुलिस ने अपहरण के आरोपी राजगीर मंडल को गिरफ्तार किया। वह पिछले 5 महीने से फरार था। राजगीर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रुपडीह गांव से पकड़ा। दिनेश मंडल का अपहरण 25 अगस्त को हुआ था, और उसे 4 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया था।

अपहरण कांड में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल की अहिल्यापुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को अपहरण कांड के अभियुक्त जामताड़ा जिला के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव निवासी राजगीर मंडल को गिरफ्तार करके शनिवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। बता दें कि राजगीर मंडल के खिलाफ अहिल्यापुर थाना में सितंबर माह में 25/25 के तहत एक युवक के अपहरण कांड में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। बीते 5 महीने से आरोपी युवक लगातार फरार चल रहा था । शुक्रवार को अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी को गुप्त सूचना मिली कि राजगीर मंडल नारायणपुर थाना क्षेत्र के रुपडीह गांव में है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित करके रुपडीह गांव पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बीते 25 अगस्त को जामजोरी पंचायत के घसको गांव निवासी दिनेश मंडल का अपहरण कर लिया गया था। दिनेश मंडल की मां के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने करमाटांड़ पुलिस की मदद से महज 4 घंटे में युवक को सकुशल बरामद कर लिया था। उक्त कांड में चार युवकों को अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने कहा कि बाकी दो अभियुक्तों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।