Khelo Jharkhand Competition Begins in Bengabad Schools Participate in Various Sports Events दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsKhelo Jharkhand Competition Begins in Bengabad Schools Participate in Various Sports Events

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू

बेंगाबाद में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रमुख मीना देवी और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों जैसे दौड़, कबड्डी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 30 Aug 2025 04:03 AM
share Share
Follow Us on
दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। घुठिया पल्स टू हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व प्रमुख मीना देवी, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम और बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किष्कु व बीपीओ कृष्ण देव सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर शिक्षा विभाग के बीपीओ कृष्ण देव सिंह ने खेलो झारखंड प्रतियोगिता के बारे मे प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर के स्कूलों से छात्र छात्राओं ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया।

खेलो झारखंड प्रतियोगिता में मुख्य रुप से एक सौ, दो सौ, तीन सौ, चार सौ, आठ सौ, सोलह सौ मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, वॉलीबॉल व फूटबॉल टूर्नामेंट, गोला फेंक सहित कई अन्य तरह की प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। मुख्य अतिथियों ने मंच से प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के प्रति उत्साहित किया और बेहतर प्रदर्शन कर प्रखंड से जिला स्तर और राज्य स्तर पर खेलने की शुभकामनाएं दी गई। मौके पर सरवर आलम, सुधीर कुमार, अशोक रजक, अजय कुमार पटेल, पीटर किष्कु, भागीरथ प्रसाद वर्मा, आशीष सुमन, संत कुमार, विरेंद्र यादव सहित शिक्षा विभाग से अन्य लोगों ने भाग लिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।