कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन
गिरिडीह में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज वेलफेयर ट्रस्ट ने समाज को दान स्वरूप प्राप्त जमीन पर स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि विकास त्रिवेदी ने समाज के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।...

गिरिडीह। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज वेलफेयर ट्रस्ट गिरिडीह के द्वारा बुधवार को सिरसिया में समाज को दान स्वरूप प्राप्त जमीन पर स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही प्राप्त भूखंड का भूमि प्रवेश व लोकार्पण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पाकुड़ जिला के डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार त्रिवेदी, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विशाल कुमार त्रिवेदी, जमीन दानदात्री यशोदा त्रिवेदी और अभिमन्यु कुमार तिवारी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष शिवनारायण पांडेय समेत समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बताया गया कि समाज के भवन निर्माण हेतु दो दान दाताओं ने 17 डिसमिल जमीन दान स्वरूप समाज को समर्पित किया है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गयी। वैदिक पंडित बिनोद उपाध्याय, दीपक ओझा, मुरली तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल को धर्ममय कर दिया। जमीनदात्री यशोदा त्रिवेदी, मुख्य अतिथि विकास त्रिवेदी, अभिमन्यू तिवारी, अधिवक्ता विशाल त्रिवेदी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। जिलाध्यक्ष शिवनारायण पांडेय ने समाज के लिए किए जा रहे कार्यों और आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर विकास त्रिवेदी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत इतनी खामोशी से करें कि सफलता शोर मचा दें।
मौके पर सचिव पद पर नवल तिवारी तथा संयुक्त सचिव के पद मोतीलाल उपाध्याय का चयन सर्वसम्मति से किया गया। मौके पर टुंडी बीडीओ विशाल पांडेय, बसंत तिवारी, भोलानाथ द्विवेदी, मंटू द्विवेदी, पितांबर पांडेय, अधिवक्ता रमेश त्रिवेदी, रामरतन त्रिवेदी, डॉ राजेश दुबे, डॉ दीपक पंडा, विभाकार पांडेय, अशोक उपाध्याय, यदुनंदन पाठक, नवल किशोर, पंडित पवन उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, भूदेव तिवारी, राजेंद्र दुबे, मुकुंद मुरारी पाठक, अनुज कुमार, दीपक पांडेय, आलोक पांडेय, विजय नंदन त्रिवेदी, बमशंकर उपाध्याय, शंकर पांडेय, सुशील ओझा, पंकज पांडेय, सुबोध कुमार तिवारी, बबलू ओझा समेत कई लोग थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।