Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsKabaddi Competition Concludes at Sariya College with Victorious Teams
सरिया कॉलेज में चल रहे वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन

सरिया कॉलेज में चल रहे वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन

संक्षेप:

विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानितका समापन हो गया। अंतिम दिन बालिका वर्ग में ऑरेंज ग्रुप की टीम 38-35 के अंतर से ब्लू ग्रुप को हराने में कामयाब रही

Dec 05, 2025 02:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

सरिया, प्रतिनिधि। गुरुवार को सरिया कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के साथ चल रहे वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन बालिका वर्ग में ऑरेंज ग्रुप की टीम 38-35 के अंतर से ब्लू ग्रुप को हराने में कामयाब रही। वही बालक वर्ग में ब्लू ग्रुप के टीम 55-40 अंकों से ऑरेंज ग्रुप से जीतने में सफल रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर करण कुमार दास, द्वितीय उमेश कुमार दास तथा तृतीय स्थान पर अभिषेक कुमार रहे। वहीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अभिषेक कुमार बरनवाल, द्वितीय स्थान पर अभय कुमार वर्मा तथा तृतीय स्थान पर सोनू मंडल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रानी कुमारी, द्वितीय रिया कुमारी तथा तृतीय स्थान पर पूजा कुमारी रही। अंत में प्राचार्य तथा शिक्षकों के द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों एवं टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में करिश्मा कुमारी, काजल कुमारी, पार्वती कुमारी, आरती कुमारी, रिया कुमारी, रानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, कशिश कुमारी, नेहा कुमारी, शिल्पी कुमारी, निशा कुमारी, चांदनी कुमारी, सीमा सोनी, पम्मी सोनी, गुलाबशा खातून, शुभम, अभय, परमेश्वर, अनीश, आकाश, पिंकू, अभिषेक, राजदेव, सूरज, सोनू समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेलकूद प्रभारी डॉ अरुण कुमार तथा डॉ आशीष कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभायी।