विशुनपुर विद्यालय में चार नए शिक्षकों का पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

विशुनपुर विद्यालय में चार नए शिक्षकों का पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

संक्षेप:

धनवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर में चार नए शिक्षकों की नियुक्ति के बाद ग्रामीणों और छात्रों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने सोमवार को स्कूल में योगदान दिया, और स्वागत समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस नियुक्ति से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।

Dec 10, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर (गिरिडीह) में शिक्षा विभाग द्वारा एक साथ चार शिक्षकों के पदस्थापन के बाद विद्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नई नियुक्ति के उपलक्ष्य में ग्रामवासी, विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावक तथा बाल संसद के छात्रों ने शिक्षकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। नई नियुक्ति को विद्यालय के लिए ऐतिहासिक व यादगार दिन बताया गया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में सहायक आचार्य के रूप में सुनील कुमार राय (गणित-विज्ञान), उपेन्द्र विश्वकर्मा (सामाजिक विज्ञान), महेश कुमार वर्मा (कक्षा 1-5) तथा सुचांद महतो (भाषा) को पदस्थापित किया गया है। शिक्षकों ने सोमवार को विद्यालय में योगदान दिया, जिसकी औपचारिक स्वागत समारोह बुधवार को आयोजित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाल संसद के बच्चों ने शिक्षकों के सिर पर पगड़ी बांधी, तिलक लगाया, पुष्पवर्षा की तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने गुलदस्ता और शॉल भेंट कर भावपूर्ण स्वागत करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में योगदान का अनुरोध किया। प्रधानाध्यापक वरुण राय ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में समाज और संस्थाओं का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले विद्यालय में बच्चों की संख्या लगभग 150 थी, जो आज बढ़कर करीब 500 के करीब पहुंच चुकी है। एक साथ चार विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति होने से शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। अभिभावक नकुल तिवारी, लोचन तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, ललित तिवारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार तथा भरत तिवारी ने शिक्षकों को निर्भीक होकर कार्य करने की सलाह दी और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। फोटो: 10 जीआरडी116 बुधवार को पगड़ी पहनाकर शिक्षकों का स्वागत करते शिक्षक व छात्र।