Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJob Fair Organized Under Chief Minister s Sarathi Scheme in Gandey
रोजगार मेला में 177 युवक-युवतियों को मिला रोजगार

रोजगार मेला में 177 युवक-युवतियों को मिला रोजगार

संक्षेप: गांडेय में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत रोजगार मेला आयोजित किया गया। 1100 छात्रों ने पंजीकरण करवाया और 177 को नौकरी मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यदुनंदन पाठक ने ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की सराहना की। विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

Fri, 14 Nov 2025 01:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित सिद्धि विनायक एकाडमी परिसर में बांश और सिद्धि विनायक एकाडेमी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेला में गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवक-युवतियों को योग्यता के अनुसार नौकरी मुहैया करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पहुंचने पर संस्था के सदस्यों ने उन्हें बूके देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सहित संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर पाठक ने कहा कि संस्था के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराने की पहल से स्थानीय क्षेत्र के युवक-युवतियों को अभूतपूर्व लाभ मिल रहा है। बांश कंपनी की ओर से आए शिवेश मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से विद्यार्थियों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिलता है जिससे वे अपने लिए सही करियर का रास्ता चुन सकते हैं। वहीं सिद्धि विनायक के तौसीफ आलम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को उनके करियर के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। मौके पर झामुमो नेता रितेश पाठक और पिंटू यादव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बता दें कि उक्त रोजगार मेला में कुल 1100 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन करवाया था, जिसमें एटलस एक्सपोर्ट इंटरप्राइजेज, एलएमएस कार्पोरेशन सर्विस सहित अन्य कंपनियों ने 177 युवक - युवतियों को रोजगार मुहैया करवाया। मौके पर मुख्य अतिथि और संस्था के सदस्य, रितेश पाठक, पिंटू यादव के द्वारा रोजगार प्राप्त किए युवक-युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया गया। इस दौरान संस्था में प्रशिक्षण ले रहे छात्र - छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एटलस एक्सपोर्ट के अमित सेन गुप्ता, सिद्धि विनायक एकाडमी के ओम प्रकाश सिंह, रेशमिता प्रधान, डेजी शर्मा, आरिफ हुसैन, सगीर अहमद, नीरज पाठक, निवास चौधरी, सोनी चौधरी, नितेश कुमार, एलबीना हेम्ब्रम, शमीर अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।