30 को मनेगा जिला झामुमो का 53वां स्थापना दिवस: संजय

Mar 10, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

झामुमो जिला समिति का 53वां स्थापना दिवस 30 मार्च को मनाया जाएगा। पहले यह 04 मार्च को मनाया जाता था, लेकिन होली के कारण कार्यक्रम स्थगित हुआ। शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। पार्टी के नेता गांव-गांव बैठकें करेंगे और स्थापना दिवस पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी करेंगे।

30 को मनेगा जिला झामुमो का 53वां स्थापना दिवस: संजय

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति का 53वां स्थापना दिवस 30 मार्च को मनेगा। यह स्थापना दिवस बराबर 04 मार्च को मनता था, लेकिन 04 मार्च को होली के कारण कार्यक्रम नहीं मनाया गया। सोमवार को पार्टी कार्यालय की बैठक में जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि अब स्थापना दिवस 30 मार्च को मनाया जाएगा। झामुमो के संस्थापक स्व. शिबू सोरेन ने अलग झारखंड को लेकर अंतिम आदमी तक विकास पहुंचे यह सपना देखा था, उसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नेतृत्व पूरा कर रहा है। झारखंड अब समृद्ध झारखंड की ओर बढ़ रहा है। सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।

कहा कि स्थापना दिवस पर झामुमो शक्ति प्रदर्शन करेगा। गांव-गांव से लोग झंडा मैदान पहुंचेंगे। नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम: कहा कि शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में यह पहला स्थापना दिवस आयोजित होने जा रहा है। उनके निधन हुए एक वर्ष भी नहीं हुआ है, इसलिए समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। इसकी सफलता के लिए शीघ्र कमेटी का गठन होगा। उन्होंने इसकी तैयारी पर महानगर और सभी प्रखंडों के अध्यक्षों, वार्ड और बूथ स्तर पर बैठक करने, दिवाल लेखन, पोस्टर सहित 30 मार्च को गिरिडीह चलो का नारा बुलंद करने का निर्देश दिया। मौके पर गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि स्थापना दिवस में हजारों महिलाएं भाग लेंगी। पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि इसे सफल बनाने के लिए गिरिडीह के गांव-गांव में बैठक की जाएगी। सोशल मीडिया और मीडिया से भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संजय सिंह ने की, जबकि संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद, दिलीप मंडल, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, सचिव फरदीन अहमद, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, सुनील यादव, बरकत अली, शत्रुघ्न मंडल, सुमीत कुमार, हलधर राय, मुकेश आनंद केशरी, चांद रसीद, दिलीप रजक, राजकुमार महतो, प्रधान मुर्मू, बिरजू मरांडी, चांदमल, खुरशीद अनवर हादी, विजय सिंह, रिंकू बर्णवाल, मोजाहिद अंसारी, रंजीत कुमार राम, निरंजन राय, मजीद अंसारी, अनवर अंसारी, मेहताब मिर्जा, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह, हरिमोहन कंधवे, अनिल चौधरी, सैफ अली गुड्डू, शब्बीर अंसारी, मुमताज अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।