गांडेय विधायक की जेएलकेएम ने बैठक में की खिंचाई
बेंगाबाद में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मंच (जेएलकेएम) की बैठक हुई, जिसमें 25 पंचायतों के बूथस्तरीय कमेटी गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की गई और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की आलोचना की गई। संगठन 2029 में गांडेय विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहा है।

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मंच (जेएलकेएम) के बैनर तले संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। मौके पर बेंगाबाद प्रखंड के 25 पंचायतों के अधीन बूथस्तरीय कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं टाईगर जयराम महतो, यहां की जनता जिंदाबाद, जय झारखंड आदि के जमकर नारे लगाए गए और झामुमो की गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को आड़े हाथों लिया गया। कहा कि यहां की जनता बदनसीब है। गांडेय विधायक से मिलकर अपनी समस्या को रखने की बात तो दूर राजधानी रांची में रहनेवाली विधायक से मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट लेना पड़ता है।
भला इस विधायक से यहां की जनता क्या उम्मीद कर सकती है। जनता का दर्द सुनकर जेएलकेएम के सिपाहियों ने बेंगाबाद में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा दी है। लोगों के दर्द को सुनने के लिए संगठन जनता दरबार लगायेगी और समस्या समाधान नहीं होने पर संगठन उसके खिलाफ आंदोलन करेगा। कहा कि विधायक जयराम महतो की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाया जाएगा। संगठन वर्ष 2029 में गांडेय विधानसभा से चुनाव भी लड़ेगा। मौके पर संगठन मजबूती पर लोगों ने बल दिया है। इस दौरान संगठन के महासचिव प्रेमनायक, केंद्रीय सचिव जमुना मंडल, महिला मोर्चा की सुनिता सिंह, शैलेश सिंह, सुरेंद्र यादव सहित कई अन्य लोगों ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


