JLK Party Meeting Restructuring Committee in Jamua Scheduled for October 11 जेएलकेएम प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन के लिए बैठक, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJLK Party Meeting Restructuring Committee in Jamua Scheduled for October 11

जेएलकेएम प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन के लिए बैठक

जमुआ में जेएलकेएम पार्टी की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। यह पुनर्गठन 11 अक्टूबर को होगा। पार्टी के पदाधिकारी गांव में प्रचार करेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 15 Sep 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
जेएलकेएम प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन के लिए बैठक

जमुआ। रविवार को प्रखंड के उत्क्रमित कन्या विद्यालय जमुआ में जेएलकेएम पार्टी के बैनर तले प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन हेतु बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय सचिव रोहित कुमार दास, केंद्रीय महामंत्री अशोक मंडल मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर को प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने दृढ़ संकल्प के साथ यह निर्णय लिया कि आनेवाली बैठक को लेकर गांव टोला में प्रचार प्रसार करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को जेएलकेएम पार्टी से जोड़ेंगे। मौके पर केंद्रीय सचिव रोहित दास ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जेएलकेएम पार्टी उलगुलान करेगी।

जमुआ प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि प्रखंड पदाधिकारी अगर अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करेंगे, तो पार्टी जमुआ में आंदोलन करेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदीप मंडल, जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी टिंकू राणा, प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, कोषाध्यक्ष दिवस कुमार, पिंटू कुशवाहा, युवा नेता अमित विश्वकर्मा, किशोर वर्मा, प्रसाद चौधरी, सूरज वर्मा, धानेश्वर कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।