पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की मनाई गई पुण्यतिथि

Apr 07, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

डुमरी में झामुमो ने पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की तीसरी पुण्यतिथि मनाई। श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने उनके विकास में योगदान को सराहा। झारखंड कॉलेज डुमरी में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। महतो शिक्षा के प्रति समर्पित नेता थे।

पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की मनाई गई पुण्यतिथि

डुमरी, प्रतिनिधि। झामुमो डुमरी प्रखंड कमेटी द्वारा सोमवार को जामतारा के करियारी स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गयी। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके नीति और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा है। उनकी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता व सहृदयता को हम सभी हमेशा याद रखेंगे।

वो जननायक के रूप में क्षेत्र के समस्त लोगों के हृदय में अमर रहेंगे। इधर, उनकी पुण्य तिथि पर झारखण्ड कॉलेज डुमरी में भी श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गयी। मौके पर कालेज प्राचार्य डॉ सुजीत माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि जगरनाथ महतो एक सर्वमान्य नेता और शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने झारखंड के शिक्षा मंत्री के रुप में न केवल स्कूली शिक्षकों बल्कि कई कॉलेज के स्थायीकरण के लिए सेवाशर्त नियमावली लागू करने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, पूर्व जिप सदस्य भोला सिंह, राजकुमार पांडेय, कैलाश चौधरी, पंकज महतो, सोनू सोहेल, जाकिर हुसैन आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।