
शिक्षक संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णय
गिरिडीह में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसमें नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि, सदस्यता अभियान को तेज करने, और 2010 में नियुक्त शिक्षकों के वेतनमान पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने...
गिरिडीह। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गिरिडीह की बैठक गुरुवार को जेसी बोस स्कूल परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव मो अख्तर अंसारी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। मुख्य रुप से नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि, संघ के सदस्यता अभियान को तेज करने, प्रखण्ड कार्यकारणी के पुनर्गठन, 2010 में नियुक्त व बहाल शिक्षकों के वरीय वेतनमान के पे फिक्शेशन हेतु पहल, 2023 में नियुक्त शिक्षकों की लंबित सेवा संपुष्टि जल्द से पूर्ण करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी से वार्ता करने आदि विषयों पर निर्णय लिए गए।

बैठक में सबसे पहले झारखंड अलग राज्य के महानायक रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का शोक शिक्षकों ने व्यक्त किया। बैठक में जिलाध्यक्ष चन्द्रमणि प्रसाद, जिला संयोजक मुन्ना प्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मिथुन राज, राजेश कुमार सिंह, दीपक राय, जितेन्द्र विश्वकर्मा, बसंत कुमार, मनीष कुमार, महेन्द्र कुमार, महेन्द्र प्र दांगी, केशरी नंदन, मो इरशाद अंसारी, कुबेर कु राय, विकाश कुमार, नारायण मुर्मू, ब्रजेश कुमार देव, मुकेश कुमार पाण्डेय, निवास त्रिवेदी, ओम प्रकाश राय, इन्द्रदेव साव, जितेन्द्र कुमार भगत, अविनाश कुमार पाण्डेय, कुबेर कु राय, रमेश चन्द्र झा, जितेंद्र कुमार, मो इमरान आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


