Jharkhand Primary Teachers Association Elections Ashok Kumar Mishra Re-elected as State President टीचर्स एसोसिएशन की तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक मिश्रा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Primary Teachers Association Elections Ashok Kumar Mishra Re-elected as State President

टीचर्स एसोसिएशन की तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक मिश्रा

झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के देवघर सम्मेलन में चुनाव संपन्न हुआ। अशोक कुमार मिश्रा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मंगलेश्वर उरांव महासचिव बने। गिरिडीह से मदन कुमार रतन संयुक्त सचिव...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 27 May 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
टीचर्स एसोसिएशन की तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक मिश्रा

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के देवघर सम्मेलन में प्रदेश समिति का चुनाव किया गया। पर्यवेक्षक राजेश कुमार मिश्रा व चुनाव पदाधिकारी मदन कुमार रतन की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अशोक कुमार मिश्रा तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। वहीं मंगलेश्वर उरांव महासचिव पद पर निर्विरोध चुने गए। गिरिडीह जिले से मदन कुमार रतन संयुक्त सचिव, राजेश कुमार प्रदेश संगठन सचिव, अनिल कुमार प्रदेश प्रवक्ता तीसरी बार चुने गए हैं। साथ ही ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन के पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार मिश्रा का चयन किया गया है। जिससे गिरिडीहवासी अति उत्साहित हैं।

निर्विरोध चयन किए जाने पर प्रधान सचिव राजेश कुमार, लक्ष्मी नारायण महथा, मनोज कुमार, मोहन मंडल, महेंद्र कुमार, मंटू कुमार सिंह, विकास कुमार, राजकुमार पासवान, तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी, भारती कुमारी, पुष्पा कुमारी, शीला गव्रिएल, अंजू सिंह कश्यप, रूपा श्रीमाली, सीपी कुमारी ने सभी नव चयनित पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि लगातार शिक्षक हित में कार्य करने के कारण ही मुझे यह पद मिला है और आगे भी हम लगातार शिक्षक व छात्र हित में कार्य करेंगे। शिक्षकों के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।