250 पंचायत सचिव हड़ताल पर, 2400 ग्रेड-पे की मांग की
गिरिडीह जिले के लगभग 250 पंचायत सचिव झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले हड़ताल पर हैं। वे ग्रेड-पे को बढ़ाकर 2400 करने और नियमावली में सुधार की मांग कर रहे हैं। हड़ताल से पंचायत और प्रखंड स्तरीय...

गिरिडीह। जिलेभर के लगभग 250 पंचायत सचिव मंगलवार से झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले हड़ताल पर हैं। समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए हड़ताली पंचायत सचिवों ने सरकार से दो सूत्री मांग मांगी। कहा कि ग्रेड-पे को बढ़ाकर 2400 किया जाए। इसके अलावा नियमावली में आवश्यक सुधार कर प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो। महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन ने कहा कि पंचायत सचिवों के हड़ताल पर रहने से पंचायत और प्रखंड स्तरीय सरकारी काम पूर्णत: ठप पड़ गया है। ऐसे में सरकार को अविलंब वार्ता कर हड़ताल से उत्पन्न स्थिति का समाधान करना चाहिए। संचालन कर रहे जिला मंत्री लखन प्रसाद रजक ने कहा कि हड़ताल पर 250 से अधिक पंचायत सचिव है। पहले दिन जिले के सभी प्रखंडों में हड़ताली पंचायत सचिव धरना-प्रदर्शन कर रहे है। 28 अगस्त से समाहरणालय परिसर के आंदोलन से सभी हड़ताली एकत्रित होंगे। इसके पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिवों की मांगे जायज है। सरकार के नकारात्मक सोच एवं संवेदनहीनता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वशिष्ट कुमार सिंह ने की। मौके पर रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, अनूप कुमार, मुक्तेश्वर प्रसाद, मुरारी राम, विकास कुमार सिन्हा, जितेन्द्र कुमार सिंह, बैजनाथ महतो आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


