‘प्रदेश अध्यक्ष अमर के स्थानान्तरण आदेश को करें स्थगित
झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ और आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने अमरकिशोर प्रसाद सिन्हा के स्थानांतरण आदेश को रद्द करने की मांग की। बैठक में क्षेत्रिय कर्मियों के मान-सम्मान की रक्षा और सरकारी योजनाओं के...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ और झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला शाखाओं ने रविवार को अलग-अलग बैठक कर महासंघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष अमरकिशोर प्रसाद सिन्हा के स्थानांतरण आदेश को रद्द करने की मांग की। दोनों शाखा ने कहा कि अमरकिशोर के स्थानान्तरण आदेश को स्थगित किया जाए। मान-सम्मान की रक्षा को संगठित रहें: अशोक पंचायत सचिव संघ की बैठक में राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्रिय कर्मियों को सरकारी योजना के कार्यान्वयन में उचित माहौल नहीं मिलता है, इसकी जानकारी जिला प्रशासन सहित राज्य सरकार को है, फिर भी कतिपय त्रुटि के कारण इन कर्मियों को दंडित किया जाता है, जो दुख का विषय है।
उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि जबतक आप संगठित नहीं होंगे, क्षेत्रिय कर्मियों के सम्मान की रक्षा मुश्किल है। इसी क्रम में तीन क्षेत्रिय संगठन क्रमश: पंचायत सचिव, राजस्व उपनिरीक्षक संघ व जनसेवक संघ के जिला पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक 14 सितंबर को महासंघ भवन में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्षेत्रिय कर्मी संगठन के ग्रेड-पे, वेतन विसंगति को दूर करने की मांग प्रमुखता से रखा गया। इसकी अध्यक्षता वशिष्ट कुमार सिंह ने की। बैठक को सम्मानित अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह नयन, मुख्य संरक्षक रुपलाल महतो और जिलाध्यक्ष अमरकिशोर प्रसाद सिन्हा ने भी सम्बोधित किया। मानेदय सहित सभी मदों में करें भुगतान: नयन: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष देवंती देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह नयन ने दुर्गापूजा से पूर्व मानदेय, वार्षिक मानदेय वृद्धि, पोषाहार, मुंह जुठ्ठी, गोद भराई आदि में बकाये के भुगतान की मांग की। बैठक में एफआरसी में आ रही परेशानी को दूर करने, केन्द्र सरकार द्वारा विद्यालय के साथ आंगनबाड़ी केन्द्र को को-लोकेशन योजना लागू करने से पूर्व सेविका-सहायिका संघ के साथ बैठक कर आपति का निराकरण करने की मांग की गई। न्यायालय के आदेश को लागू करने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में अपील दायर करने और आंदोलन का भी निर्णय लिया गया। नवम्बर माह में रांची रैली आहुत करने की मांग पारित हुई। संचालन प्रयाग प्रसाद यादव ने किया। मौके पर रेखा मंडल, गुड़िया देवी, आरती माथुर, विद्या देवी, संजू देवी, विरमा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, चम्पा देवी, माधुरी देवी आदि थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




